
pradhan mantri kisan mandhan yojana के तहत ₹36000 हरेक वर्ष का लाभ उठा सकते हैं पीएम किसान मानधन योजना प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा वर्ष 2019 में शुरू की गई थी इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है।
दोस्तों मैं आज की इस Article में आपको पूरी डिटेल में बताऊंगा कि आप pradhan mantri kisan mandhan yojana का लाभ कैसे उठा सकते हैं साथ ही आप इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
pradhan mantri kisan mandhan yojana का लाभ उठाकर आप अपना रिटायरमेंट प्लान को अच्छा बना सकते हैं , क्योंकि इस योजना में आपको छोटे- से रकम देने होते हैं और जितने रकम आप जमा करते हैं।उतने ही रकम सरकार के द्वारा आपके अकाउंट में जमा कर दी जाती है
pradhan mantri kisan mandhan yojana किस वर्ग के लोग Apply कर सकते है ?
pradhan mantri kisan mandhan yojana का लाभ 18 से 40 वर्ष के उम्र का कोई भी सीमांत किसान जिसके पास 2 हैक्टेयर यानी कि 5 एकड़ से कम की उपजाऊ भूमि है। उस किसान यह योजना का लाभ उठा सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आप को सालाना ₹36000 मिले तो आप इस योजना में ₹660 सालाना जमा करके उठा सकते हैं। इस योजना अकाउंट ओपन होने के बाद आपके उम्र से 60 सालों तक अपने अकाउंट में पैसे जमा करने होते हैं।
आप जितनी रकम जमा करेंगे उतनी ही रकम सरकार के द्वारा आपके अकाउंट में जमा कर दी जाएगी और जब आपकी उम्र 60 साल हो जाएगी उसके बाद सरकार आपके अकाउंट में हरेक महीने ₹3000 जमा करेंगे।
जैसा कि अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र के बाद इस योजना में पैसे जमा करता है तो उसे कुल 42 सालों तक हरेक महीने ₹55 अकाउंट में जमा करने होते हैं।
और अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ना चाहता है तो उस व्यक्ति को 20 साल तक हरेक महीने ₹200 अपने अकाउंट में जमा करने होते हैं। दोनों ही परिस्थिति में व्यक्ति को हरेक महीने ₹3000 यानी कि साल में ₹36000 सरकार की तरफ से दी जाती है।
कितने पैसे जमा करने होने निचे टेबल से समझे।
उम्र | किस उम्र तक जमा करने है | महीने में जमा करने है | सरकार जमा करेगी | पूरा जमा रकम |
18 | 60 | 55/- | 55/- | 110/- |
19 | 60 | 58/- | 58/- | 116/- |
20 | 60 | 61/- | 61/- | 122/- |
21 | 60 | 64/- | 64/- | 128/- |
22 | 60 | 68/- | 68/- | 136/- |
23 | 60 | 72/- | 72/- | 144/- |
24 | 60 | 76/- | 76/- | 152/- |
25 | 60 | 80/- | 80/- | 160/- |
26 | 60 | 85/- | 85/- | 170/- |
27 | 60 | 90/- | 90/- | 180/- |
28 | 60 | 95/- | 95/- | 190/- |
29 | 60 | 100/- | 100/- | 200/- |
30 | 60 | 105/- | 105/- | 210/- |
31 | 60 | 110/- | 110/- | 220/- |
32 | 60 | 120/- | 120/- | 240/- |
33 | 60 | 130/- | 130/- | 260/- |
34 | 60 | 140/- | 140/- | 280/- |
35 | 60 | 150/- | 150/- | 300/- |
36 | 60 | 160/- | 160/- | 320/- |
37 | 60 | 170/- | 170/- | 340/- |
38 | 60 | 180/- | 180/- | 360/- |
39 | 60 | 190/- | 190/- | 380/- |
40 | 60 | 200/- | 200/- | 400/- |
Entry age specific monthly contribution In pm kisan mandhan yojana
किन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
वैसे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा के उपजाऊ जमीन हो या फिर जो किसी सरकारी योजना में कार्यरत हो या उनका कर्मचारी राज्य बीमा ईएसआईसी हो उन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेंगे।
pradhanmantri kisan mandhan yojana में जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या होंगे ?
मानधन योजना में जुड़ने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होनी चाहिए
- आधार कार्ड या कोई भी गवर्नमेंट आईडी कार्ड होनी चाहिए जिस पर आपका फोटो लगा हो।
- आपके खेत का खसरा और खतौनी का दस्तावेज होना चाहिए।
- आपके दो करंट फोटो होनी चाहिए।
- तथा एक बैंक पासबुक होने चाहिए।
इस योजना के लिए अप्लाई कहां और कैसे करना होगा
इस योजना से जुड़ने के लिए आप अपने नजदीकी के CSC केंद्र पर जा सकते हैं और वहां पर आपको इन सारे दस्तावेजों को दिखाना होगा और आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
जैसा कि मैं आपको बता दूं pradhan mantri kisan mandhan yojana के लिए सरकार द्वारा Free में Registration की जाती है जहां पर आपको एक रुपए CSC केंद्र वाले को नहीं देने होते हैं।
आप इसकी Registration खुद से कर सकते है।
pm kisan mandhan yojana से जुड़ने के लिए Online अप्लाई कैसे करें?
इस योजना से जुड़ने के लिए आपको इस लिंक को अपने ब्राउज़र में ओपन करना है तथा Click here Apply Now के बटन पर क्लिक करने होंगे। जैसा की फोटो में नीचे दिखाई गए हैं। https://pmkmy.gov.in/

उसके बाद आपको Self Enrollment पर क्लिक करने हैं। जैसा कि निचे फोटो में दिखाया गया है ,जब आप Self Enrollment पर क्लिक करेंगे।

उसके बाद आपके Screen पर एक पॉपअपविंडो खुलेंगे जहाँ पर आपसे मोबाइल नंबर मांगे जाएंगे मोबाइल नंबर जैसे ही आप इंटर करेंगे।
उसके बाद एक छोटा सा Form खुलेगा वहां पर आपसे आपका नाम Email Id और कैप्चर फिल करने को बोला जाएगा। जैसे ही आप कैप्चा फिर करेंगे आपके नंबर पर ओटीपी आएंगे OTP आने के बाद आपको बस Proceed बटन पर क्लिक कर देने हैं
इसके बाद एक नया Pop up खुलेगा जहां पर आप से पूछा जाएगा कि आप Form के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। तो उसमें आपको pradhanmantri kisan mandhan yojana पर क्लिक करना है। जैसा की निचे दिखाए गए है।

और उसके बाद फिर आपके Screen पर एक एक फॉर्म खुलेंगे वहां पर आपको अपने Form में सही- सही भरना है जैसे की नाम ,पता ,उम्र ,खेत के रकबा और खेसरा और उसके बाद आपसे बैंक अकाउंट के नंबर मांगे जाएंगे।
आप जिस Bank Account में अपना पैसा लेना चाहते हैं उसके Details भरने है।उसके बाद Submit Buttom पर Click कर देने है।
Submit Button पर click करने से पहले आप एक बार अच्छे से पूरे pm kisan mandhan yojana form को अच्छे से चेक कर ले ताकि कोई Form में गलती तो नहीं है। क्योंकि अगर आपका Form एक बार Submit हो जाएगा तो आप उसके बाद सुधार नहीं सकते हैं।
जैसे ही पूरी प्रोसेस हो जाएगी आपका मानधन योजना कार्ड जनरेट हो जाएगा और उस कार्ड के द्वारा कहीं भी CSC Center पर जाकर आप अपने अकाउंट में हरेक महीने pm kisan mandhan Account में पैसे जमा कर सकते हैं।
या आप चाहे तो आप अपने दूसरे Account से NEFT के द्वारा उस Account में जमा कर सकते है।
क्या होगा अगर बीच में कोई किसान pm kisan mandhan yojana को छोड़ना चाहता हो ?
अगर कोई किसान बीच में योजना को छोड़ना चाहता हो या किसी कारणवश वह पैसा जमा नहीं कर रहा है तो उस स्थिति में उसने अभी तक जितने पैसे जमा किए हैं उसे सूद सहित उसके पूरे पैसे उसके बैंक अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे।
या अगर किसी किसान का किसी कारणवश से मौत हो जाते हैं तो उस स्थिति में पूरे पैसे किसान के पत्नी के अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे ,
या अगर किसान किसी और को नॉमिनी बना कर रखा है जैसे कि वह नॉमिनी अपने बेटे या अपनी बेटी को बना सकता है तो यह रकम उसके बेटे या बेटी के अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे।
दोस्तों आज की इस Blog Post में हमने Pm kisan mandhan yojana के बारे में अपनी तरफ से पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। अगर इस जानकारी में कुछ चीज छूट गए हैं या आपको और डिटेल्स की जरूरत है तो आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं या आप हमसे Contact कर सकते हैं। हम आपके सुझाव को अपने Blog Post में Mention जरूर करेंगे. साथ ही आप हमारे Article को अपने दोस्तों के साथ Share करें ताकि वे भी Railway द्वारा दी जा रही Pm kisan mandhan yojana के बारे में जान सके।