mukhyamantri kanya sumangla yojana apply 2021

mukhyamantri kanya sumangla yojana

mukhyamantri kanya sumangla yojana का शुभारंभ यूपी के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के द्वारा वर्ष 2019 में शुरू किया गया। समाज में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार और प्रताड़ना को ध्यान में रखते हुए इस योजना के तहत वैसे परिवार जिनका सालाना आय 3 लाख या कम हो उनके बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक सरकार आर्थिक रूप से 15000 रूपये मदद करेगी।

 यह योजना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ  को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया। बीते कुछ वर्ष पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को पूरे देश में लागू किया गया। आजकल सरकार बेटियों पर ज्यादा ध्यान दे रही है, क्योंकि बेटियों को समाज में हीन भावना से लोगों द्वारा देखा जाता है।

 दोस्तों ,मैं आज आपको बताऊंगा कि आप कैसे mukhyamantri kanya sumangla yojana को अपनी बेटियों के लिए Apply कर सकते हैं, साथ ही यह भी बताऊंगा कि आपके पैसे और कब मिलेंगे और इस योजना से आपको कितना लाभ होगा।

Advertisement

kanya sumanagla yojana क्या है? what is kanya sumangala yojna

 समाज में  बेटियों के प्रति वर्षों से चली आ रही अवधारणाएं  जैसे कि  भ्रूण हत्या कराना , उनको प्रताड़ना करना उनको हिन दृष्टि से देखना, लिंगानुपात, बाल विवाह, बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच, जैसी प्रतिकूलताओं के कारण आज समाज की बेटियां अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है।

इस परिवेश को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को देखते हुए mukhyamantri kanya sumangla yojana किस शुरुआत की। इस योजना में परिवार के दो बेटियों को ₹15000 दिए जाते हैं। यह ₹15000 आपको 6 किस्तों में सरकार द्वारा दी जाती है।अगर आपके दो से ज्यादा बेटियां हैं तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। योजना बस दो बेटियों के लिए ही है।

 इस योजना के लिए यूपी सरकार ने 1200 करोड़ का बजट रखा है। जिसमें अभी तक 2 लाख लोगों ने ऑनलाइन और 3 लाख लोगों ने ऑफलाइन अप्लाई कर चुके है।

UP kanya sumangala yojna Project Details

योजना का नामकन्या सुमंगला योजना
योजना का मुख्य उद्देश्य बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ
लाख की राशि₹15000
लाभार्थी राज्यउत्तर प्रदेश
योजना की शुरुआत2019 
Official websitehttps://mksy.up.gov.in/women_welfare
Contact detailshttps://mksy.up.gov.in/women_welfare/pdf/Contact_Details.pdf
mukhyamantri kanya sumangla yojana

कन्या सुमंगला योजना में पैसे कैसे मिलेंगे

 क्योंकि यह योजना 2019 में चालू की गई है , इसलिए इस योजना का लाभ उन्हें ही मिलेगा जिनकी बेटियां 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद जन्म ली हैं।यह योजना उत्तर – प्रदेश सरकार द्वारा Online चालू की गई है।

इसमें ₹15000 आपके अकाउंट में दी जाती है। आपका पैसा pfms के द्वाराonline transfer सीधे आपके अकाउंट में  कर दी जाती है। इस योजना में 6 किस्तों में पैसे मिलते हैं।

पैसे कब-कब मिलेंगे (6 क़िस्त कब मिलेंगे )

  सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना में  पैसे 6 किस्तों में दी जाएंगी। यह 6 क़िस्त कब – कब मिलेंगी नीचे  कि कॉलम में बताई गई हैं –

किस्तों की संख्यापैसे दिए जाने का कारणराशि
  पहलाबेटियों के जन्म के समय ( जिनका जन्म 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद हुआ हो )₹2000 
दूसराबालिका के 1 वर्ष के टीकाकरण के पश्चात₹1000 
तीसराबेटियों के क्लास 1 में एडमिशन के बाद₹2000
चौथाबेटियों के  क्लास 6 में एडमिशन के बाद₹2000 
पांचवा बेटियों के क्लास 9 में एडमिशन के बाद₹3000
छठाऐसी बालिका जो क्लास 12 में उत्तीर्ण होने के बाद स्नातक या किसी डिप्लोमा  क्लास के लिए एडमिशन लिया हो₹5000
कन्या सुमंगला योजना की 6 किश्ते

mukhyamantri kanya sumangla yojana का मुख्य उद्देश्य

  • स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करना
  • कन्या भ्रूण हत्या को रोकना 
  • समाज में हो रहे बालिकाओं के ऊपर अत्याचार या शोषण को रोकना
  • बाल विवाह  को रोकना 
  • बालिकाओं के जन्म के समय हो रहे आर्थिक खर्चों को सहायता पहुंचाना
  • समाज में बनी  बालिकाओं के प्रति धारणा एवं को रोकना
  • बालिकाओं को पुरूषों के प्रति कंधे से कंधा मिलाकर चलने का बढ़ावा देना

kanya sumangala yojna का लाभ किन वर्गों को होगा?

mukhyamantri kanya sumangla yojana का लाभ उठाने के लिए यूपी सरकार ने कुछ नियम और शर्ते रखा है।अगर आप उस नियम और शर्तों पर खरे उतरते हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं , दोस्तों आइए जाने नियम और शर्तें क्या है?

  • योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। साथ ही उसके पास उत्तर-प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। जैसे कि Electricity Bill , Voter ID , Aadhar card ,  राशन कार्ड, driving license  होने चाहिए।
  • लाभार्थी का वार्षिक आय तीन लाख तक होना चाहिए।
  •  लाभार्थी को केवल दो बेटियों का ही लाभ मिलेगा 2 से ज्यादा बेटी होने पर यह योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर किसी महिला को प्रथम प्रसव में एक बालिका का जन्म हुआ हो और द्वितीय प्रसव में जुड़वे बालिकाओं का जन्म हुआ हो , ऐसी स्थिति में तीनों बालिकाओं को kanya sumangla yojna का लाभ मिलेगा या अगर किसी महिला को पहले प्रसव में 2 बालिकाओं और दूसरे प्रसव में भी 2 बालिकाओं का जन्म हुआ हो तो ऐसी स्थिति में 4 बालिकाओं का इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • अगर कोई परिवार बालिका का गोद लिया हो तो ऐसी स्थिति में दो बालिकाओं  को इस योजना का लाभ मिलेगा।

योजना अप्लाई करते  समय लगने वाले आवश्यक दस्तावेज | Documents Required for kanya sumangala yojna Apply

  • बैंक के पासबुक की फोटो कॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र इनमें से कोई एक (राशन कार्ड , aadhar card , Voter ID , Driving License, electricity bill ,gas connection book ,telephone bill ,bank passbook )
  •  फोटो पहचान प्रमाण पत्र इनमें से कोई एक (pan card, adhar card , voter id ,gas connection book ,bank passbook)
  • बालिका का नवीनतम फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • अगर लड़की गोद ली गई हो तो उसका  प्रमाण पत्र

आवेदन कैसे करें। mukhyamantri kanya sumangla yojana apply

 योगी सरकार द्वारा kanya sumangla yojna apply करने का दो तरीके बताए गए हैं। एक Online और दूसरा Offline .Online तरीके को ज्यादा प्राथमिकता दिया गया है ,क्योंकि ऑनलाइन तरीके से अगर आप अप्लाई करेंगे तो आपका पैसा जल्दी आपके अकाउंट में आ जाएगा।

ऑफलाइन तरीके से kanya sumangala yojana apply करने पर आपका पैसा 15 – 20  दिन ज्यादा लगेंगे online की तुलना में। दोस्तों मैं आपको दोनों तरीका बताऊंगा आपको जो तरीके अच्छा लगे आप उस तरीके से kanya sumangala yojana registration कर सकते हैं।

 Offline kanya sumangala yojna registration

 अगर आपके पास Internet की सुविधा नहीं है या आप Internet चलाना नहीं जानते हैं तो आप ऑफलाइन तरीके का उपयोग करके अप्लाई कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने खंड विकास पदाधिकारी/ एसडीएम/जिला परीक्षा अधिकारी/ उप शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से kanya sumangala yojana form लेकर भरकर उसे जमा करना होता है।
  • आप kanya sumangala yojana form अपने खंड विकास पदाधिकारी/ एसडीएम/जिला परीक्षा अधिकारी/ उप शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से ले सकते हैं, या आप अपने नजदीक के किसी बुक स्टोर से ले सकते हैं।
  • kanya sumangla yojna form डाउनलोड भी कर सकते हैं। Download करने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click कर सकते है। Download kanya sumangala yojana form pdf CLICK HERE
  •  जब आप kanya sumangala yojana form खंड विकास पदाधिकारी/ एसडीएम/जिला परीक्षा अधिकारी/ उप शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करते हैं ,तो वहां के अधिकारियों द्वारा आपके फॉर्म को अच्छे से चेक किया जाता है। उसके बाद उनके द्वारा ऑनलाइन इसे सबमिट किया जाता है।
  • आप kanya sumangla yojna form भारतीय डाक द्वारा कार्यालय को नहीं भेज सकते हैं। इसलिए जब भी आप mukhyamantri kanya sumangla yojana भरे आप खुद से कार्यालय जा कर जमा करें।

kanya sumangala yojana apply online

उत्तर प्रदेश की सरकार जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा उनके समय को बचाने के लिए इस योजना  को Online कर दिया है। जिससे कि आप घर बैठे अपने Phone से भर सकते है। Online तरीका से फॉर्म Apply करने के लिए आपके पास एक Internet Connection होना चाहिए तथा आपको Internet के बारे में थोड़ी जानकारी होनी चाहिए। तो आइए दोस्तों मैं आपको बताऊं कि आप Online Form कैसे जमा कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको अपने Browser में mukhyamantri kanya sumangala yojana की Official Website को Open करना होगा Official Website को Open करने के लिए आप निचे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। kanya sumangala yojana official website

Official Website पर जाने के बाद सबसे पहले आपको “यहां आवेदन करें” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा  जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है।

mukhyamantri kanya sumangla yojana 2021

 जैसे ही आप “यहां आवेदन करें” ऑप्शन  पर क्लिक करेंगे तो एक नई विंडो में Regestration form khulega  आपको उस Form को सावधानीपूर्वक भरना है।

 जब आप mukhyamantri kanya sumangala yojana form को भर देंगे , उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है जैसे मोबाइल नंबर भरेंगे आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा OTP को फिर से Application Form में भरना है। जैसे ही आप फॉर्म भरने के बाद सबमिट Option पर Click करेंगे। आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपका mukhyamantri kanya sumangla yojana online registration सक्सेसफुल हो जायेगा।

 अब आपको अपने User ID और Password का उपयोग करके फिर से Login करना है जैसे ही आप फिर से Login करेंगे। आपने जो फॉर्म Registration करते समय भरा है वह फिर से दिखाई देगा। अब आपको इस फॉर्म में अपने Important Paper जैसा कि आवास प्रमाण पत्र / निवास प्रमाण पत्र ,आपका पहचान पत्र फोटो आदि अपलोड करना है। यह सारे चीज Upload करने के बाद आपको सबमिट Button पर Click कर देना है। आपका mukhyamantri kanya sumangala yojana online registration Complete हो जाएगा।

ऐसा करके आप सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े –Sukanya samriddhi yojana क्या है ? और हम इसमें निवेश कैसे कर सकते हैं

shadi anudan online registration 2021

Some Frequently Asked Questions 

क्या इस योजना का लाभ दूसरे  राज्य में रह रहे निवासी उठा सकते हैं?

नहीं , यह योजना बस UP सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ बस उत्तर प्रदेश के निवासियों को दी जाएंगी।

मेरी बेटी का जन्म  सन 2017 में हुआ है, क्या मैं इस योजना का लाभ उठा सकते हैं?

नहीं , आप कन्या सुमंगला योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं , क्योंकि यह योजना उनके लिए है जिनकी बेटियों का जन्म 1 अप्रैल 2019  या उसके बाद हुई है।

अगर हम फॉर्म ऑफलाइन भरते हैं तो फॉर्म को कहां  जमा करना होगा?

अगर हम फॉर्म ऑफलाइन भरते हैं तो फॉर्म को कहां  जमा करना होगा?
आप अपने भरे फार्म को अपने खंड विकास पदाधिकारी/ एसडीएम/जिला परीक्षा अधिकारी/ उप शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।

क्या mukhyamantri kanya sumangla yojana online registration के बाद भी हमें कहीं फॉर्म जमा करने होंगे?

नहीं ,अगर आप ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं ,तो आपको कहीं भी कोई पेपर को जमा नहीं करना होता है।

 

Leave a Reply